फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली पुलिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली पुलिया के पास टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रटौल निवासी आरिफ (21) पुत्र आसिफ उर्फ पप्पू और महबूब पुत्र शेरू बृहस्पतिवार को मेरठ के पावटी गांव में एक शादी समारोह में गए थे। लौटते वक्त सिंघावली अहीर पुलिया के पास बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक और टेंपो चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी मेंभर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान आरिफ की मौत हो गई जबकि महबूब की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाले का आरोप
रमाला। असारा गांव की शबनम ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। कहना है कि उसके करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर भी रख लिए है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। संवाद
विज्ञापन

अभद्रता करने का आरोप
दोघट। निरपुड़ा के आर्य समाज के संरक्षण मंडल के अध्यक्ष महक सिंह राणा ने गांव के ही कुछ लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोघट थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें