फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सोनाली और गोला फेंक में चंचल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में सोनाली और गोला फेंक में चंचल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अभिमन्यु गुप्ता एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह कॉलेज, कार्यकारिणी सदस्य अनिल गांधी, प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़ में सोनाली प्रथम, चंचल द्वितीय और रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर की दौड़ में मोनी प्रथम, सोनाली द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में चंचल प्रथम, कोमल द्वितीय, रिंकी तृतीय और भाला फेंक में निकिता प्रथम, आरती द्वितीय व तनु तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में सोनाली प्रथम, आरती द्वितीय, अंजलि त्यागी तृतीय रही। खो-खो प्रतियोगिता में रिंकी की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का संचालन डॉक्टर शमा परवीन और प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान निर्मला, शिल्पा वर्मा, ममता आर्य, डॉ राखी गुप्ता, पूजा, सुमन शर्मा, संजय सैनी, नितिन कुमार, रामकिशोर, प्रेमवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें