बड़ौत की नई मंडी के रहने वाले संजय अग्रवाल व दिनेश अग्रवाल की नगर में सराय रोड पर शंकर नमकीन के नाम से फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की तड़के तीन बजे के करीब फैक्टरी में आग लग गई। इसकी सूचना वहां से गुजरने वाले लोगों ने आसपास स्थित फैक्टरी मालिकों व शंकर नमकीन फैक्टरी के मालिक संजय अग्रवाल को तकरीबन साढ़े छह बजे दी।
सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास स्थित फैक्टरियों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्टरी में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी।