फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: चेहरा देखने के लिए चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ कर दुपट्टा खींचकर बाहर फेंका

Mon, 12 Dec 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में एक मनचले ने दुस्साहस करते हुए युवती का मुहं देखने के लिए चलती ट्रेन में उसका दुपट्टा खींचकर बाहर फेंक दिया। यात्रियों ने किसी तरह युवती को बचाया, पीड़िता ने बड़ौत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई  है। वहीं  ट्रेन में मारपीट होने से मची अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनचले अब चलती ट्रेन में भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। मामला दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग का है। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बड़का रेलवे हाल्ट से अपने भाई के साथ सवार हुई युवती के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की। जबरन युवती का चेहरा देखने के लिए दबंगों ने युवती का दुपट्टा भी छीनकर फेंक दिया। इसका विरोध जब युवती के भाई ने किया तो उसके साथ युवकों ने जमकर मारपीट की।

विज्ञापन


ट्रेन के कोच में मारपीट होते ही अफरा-तफरी मच गई। कोच में इतनी भीड़ होने के बावजूद दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। किसी तरह यात्रियों ने बीच बचाव कर युवक को बचाया। इसके बाद ये युवक वहां से अगले कोच में चले गए।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
विज्ञापन


लोनी जाने के बजाय भाई-बहन ट्रेन से नीचे उतर गए और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के साथ कोतवाली बड़ौत पहुँचकर युवती ने अपने ही गांव के युवकों को नामजद कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि अब वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, लेकिन चलती ट्रेन में जिस तरह से एक समुदाय के युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, उससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

इंस्पेक्टर एन एस सिरोही का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें