फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

Mon, 12 Dec 2022 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार सुबह बिनौली थानाक्षेत्र के रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में सोमवार की सुबह एक तेंदुआ गिर गया। इस दौरान तेंदू की आवाज सुनकर ग्रामीण कुंए के नजदीक पहुंचे तो तेंदूएं को देख सन्न रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को निकालने में जुट गई है।

विज्ञापन


उधर तेंदुए के कुंए में गिरने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोग तेंदुए को देखने के लिए दौड पडे। उधर ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया जो भीड को रोकने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: मुस्लिम धर्म अपनाने वाले 80 लोग फिर हिंदू बने, उस्मान बना अरविंद
विज्ञापन


रंछाड गांव के जंगल में रणवीर का कुआं है, जो काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। सोमवार की तड़के खेत में जा रहे कुछ किसानों को कुएं में कुछ आवाज सुनाई द,  तो वे कुंए में झांके तो कुएं में तेंदुए को देख के सन रह गए।

सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और देखते-देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई ।सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी, वन दरोगा चंद किरण शर्मा, वनरक्षक संजय कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचे और कुंए से तेंदुए को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन


उधर, कुंए में तेंदुए के गिरने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोग तेंदुए को देखने के लिए रंछाड गांव की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को देख स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जो भीड को रोकने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें