फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़कों व नालों के निर्माण के साथ ही सुंदरीकरण के प्रस्ताव मंजूर

मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2024 02:18 AM IST

-बड़ौत नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 166 प्रस्ताव को मिली हरी झंडी
फोटो संख्या 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई, जिसमें नगर में सीसी सड़क निर्माण व पार्कों का निर्माण समेत सुंदरीकरण पर जोर रहा। इस दौरान 166 प्रस्ताव सर्वसम्मत्ति से पास हुए।
नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर की अध्यक्षता में ईओ मनोज रस्तोगी के संचालन में बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य लिपिक अमित ने सभी प्रस्ताव को अध्यक्ष बबीता तोमर को पढ़कर सुनाया। इस दौरान प्रस्तावों को बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से हरी झंडी दी गई। बोर्ड बैठक मुख्य रूप से रजवाहे की रिटर्निंग वॉल, सीसी रोड, नाला निर्माण व प्रकाश व्यवस्था पर केंद्रित रही। इसके अलावा सड़कों पर सांकेतक पार्क निर्माण व सौंदर्यकरण के अलावा शहर की शाहमल एंक्लेव कालोनी में चार ओपन जिम के निर्माण के प्रस्ताव भी मुख्य रहे। उपरोक्त समस्त कार्यों को करने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। जिन्हें समस्त सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से पास किए जाने की सहमति दी गई। बैठक में योगेश तोमर सभासद, प्रमोद शर्मा, संजय गुप्ता, नगेन्द्र तोमर, वर्षा, नीतू राठी, राहुल, कुसुम तोमर, नगेंद्र आदि सभासदों के अलावा कर्मचारियों में मौसम अली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

यह रहे मुख्य प्रस्ताव--
-6 करोड़ 13 लाख रुपये की धनराशि से शहर के विभिन्न नालों व सीसी रोड का निर्माण।
-2 करोड़ 52 लाख रुपये की धनराशि से मीरापुर रजवाहे की रिटेनिंग ल/ सीसी सड़क का निर्माण।
-2 करोड़ 46 लाख की धनराशि से लाइटों की खरीदारी।
-एक करोड़ 43 लाख रुपये की धनराशि से कांशीराम व आवास विकास के पार्कों का निर्माण व सौंदर्य करण।
-एक करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि से बडौली रोड पर रबर मोल्ड टाइल्स लगाना।
-20 लाख रुपये की धनराशि से मिट्टी भराव का कार्य।
-10 लाख रुपये की धनराशि से सड़कों पर पीली व सफेद पट्टी बनाने का कार्य।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें