फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की जांच करेगी 50 टीमें, एआरटीओ व पुलिस बसों का सत्यापन करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए, गैर मान्यता के स्कूलों पर एक लाख जुर्माना लगेगा
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सील कराया जाएगा स्कूल, एबीएसए के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चमरावल के रॉयल कान्वेंट स्कूल में हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है। डीएम राजकमल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों की जांच के आदेश जारी किए है। इसके साथ ही सभी स्कूल बसों का सत्यापन भी करने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने स्कूलों की जांच के लिए 50 टीमों का गठन किया है, जो न्याय पंचायत के अनुसार स्कूलों की जांच करेगी। यह अभियान एक सप्ताह चलाया जाएगा। अगर किसी जगह कोई स्कूल बिना मान्यता के चलता मिला तो सबसे पहले जिम्मेदार खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। स्कूल सील करने के मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूल बसों और अन्य वाहनों को लेकर भी डीएम राजकमल यादव ने जांच के आदेश दिए है। इसके लिए परिवहन विभाग व पुलिस को सभी वाहनों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों की समय अवधि पूरी हो गई है और उनको संचालित किया जा रहा है और फिटनेस भी नहीं है, ऐसे वाहनों के संचालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें