फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की लापरवाही से बुझा इकलौता चिराग, बीएसए व एबीएसए को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत हादसे की साइड स्टोरी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ही नहीं कई अन्य विभागों के अधिकारी भी रहे स्कूल पर मेहरबान
मानक पूरे नहीं, स्कूल में भी अभी चल रहा निर्माण, फिर भी दे दी गई मान्यता
कक्षा छह से आठ तक की मान्यता, कक्षाएं चल रही नर्सरी से 12वीं तक की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज को मान्यता देने पर मान्यता समिति भी फंस रही है। साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी स्कूल पर मेहरबान रहे हैं। स्कूल में अभी निर्माण चल रहा है, इसके बाद भी स्कूल को मान्यता दे दी गई। जिलाधिकारी ने राजकमल यादव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह और पिलाना ब्लॉक के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।
जिस रॉयल कान्वेंट इंटर कालेज में मिनी बस से कुचलकर यूकेजी के छात्र आयुष की मौत हुई है, उसे शिक्षा विभाग ने 31 मार्च 2021 को कक्षा छह से आठवीं तक की मान्यता दी थी। अब स्कूल का निरीक्षण करने से लेकर मान्यता देने वाली समिति फंस रही हैं। स्कूल में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा था और स्कूल में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। शौचालय व कमरे भी सुरक्षा नियमों के अनुसार नहीं बनाए जाने की बात कही जा रही हैं। इसके बावजूद मान्यता कैसे दी गई। इसके अलावा जिनकी मान्यता नहीं थी, नर्सरी से पांच और नौ से 12वीं तक की कक्षाएं भी चल रही थी।
विज्ञापन

जिम्मेदार एक:- परिवहन विभाग
स्कूल में जिस मिनी बस के कुचलने से बच्चे की मौत हुई है, उस मिनी बस का परमिट सात फरवरी 2018 तक था। उसके बाद बस का परमिट ही नहीं लिया गया। बस की फिटनेस भी 15 जनवरी 2015 को खत्म हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी बस से स्कूल में बच्चों को लाया जा रहा था।
जिम्मेदार दो:- लोकनिर्माण विभाग
स्कूल की आगे की दीवारें लोकनिर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई है। विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश कराकर दीवारों पर यह जरूर लिखवा दिया कि स्कूल में 50 फुट जमीन लोकनिर्माण विभाग की है, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
जिम्मेदार तीन:- दमकल विभाग
स्कूल में आग बुझाने के लिए दो सिलिंडर लगें हैं लेकिन उनकी मियाद भी एक माह पहले खत्म हो चुकी है। उन्हें बदला नहीं गया। दमकल विभाग ने स्कूल का काफी समय से निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन

-स्कूल की जांच कराई गई है, जो मान्यता दी गई, उसमें नियमों की अनदेखी की गई। इसलिए ही बीएसए व एबीएसए को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जिनकी भी लापरवाही मिलेगी, उनपर कार्रवाई की जाएगी। राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें