फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर: हज यात्रियों की और ढीली होगी जेब

Wed, 25 Jun 2014 04:03 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार झेल रही हज यात्रा इस बार 20 फीसदी महंगी हो चुकी है। डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती साख ने हज यात्रा खर्च को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। हज यात्रा पर कितना खर्च आएगा, अभी यह तय नहीं है, लेकिन राज्य हज कमेटी की माने तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का असर सऊदी रियाल पर भी होगा। इससे हज यात्रा खर्च और बढ़ेगा।
विज्ञापन


महंगाई का पड़ा असर
महंगाई के कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार हज यात्रा खर्च में 20 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई थी। जिससे अजीजिया ग्रुप को 26 हजार और ग्रीन ग्रुप के आजमीन-ए-हज को 32 हजार रुपये अधिक खर्च करने हैं। इसके तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों से पहली किस्त के रूप में 76 हजार रुपये जमा करा लिए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है।

मुंबई में तय होगी आखिरी किस्त
अब हज यात्रा की अगली किस्त पर रुपये की घटी कीमत भी असर डालेगी। ऐसा खुद राज्य हज कमेटी का मानना है। राज्य हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी का कहना है कि अभी तो हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली किस्त जमा कराई है। यात्रा खर्च की अंतिम किस्त कितनी तय होती है, यह हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई में ही तय करेगी।
विज्ञापन


अभी तय नहीं खर्च
हज यात्रा 2013 के कार्यक्रम के मुताबिक शुरू में तय हो चुका कि अजीजिया के लिए एक हज यात्री को 1.50 लाख व ग्रीन के लिए 1.80 लाख रुपये खर्च करना होगा। अब रियाल के मुकाबले रुपये की कीमत की स्थिति साफ नहीं होने से अभी यह कहना मुश्किल है कि इस बार हज यात्रा में अजीजिया व ग्रीन के आजमीन ए हज को कितना और खर्च करना होगा।

रमजान बाद होगा हज प्रशिक्षण कार्यक्रम
चयनित हज आवेदकों को हज यात्रा के पूर्व दिए जाने वाला हज प्रशिक्षण अब रमजान बाद होगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रहे रमजान के कारण लखनऊ में हज प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्यक्रम बाद में कराने का निर्णय लिया गया है। अन्य जिलों में भी हज प्रशिक्षण कार्यक्रम रमजान बाद होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें