फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में घुस पानी, बच्चों के लिए बनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। जिले के कई विद्यालयों के परिसर में बारिश का पानी एकत्रित होने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ विद्यालयों के कक्ष में भी पानी घुस गया है। प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्य और शिक्षक इस समस्या को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। इसकी बानगी शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय में देखने को मिल रहा है। जलजमाव से बीमारी भी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय के प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर व उच्च प्राथमिक दाउदपुर परिसर में पानी लगा है। सबसे अधिक परेशानी उच्च प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर में है। जहां पानी भरने से विद्यालय में पंजीकृत करीब 56 बच्चे पास के ही शिव मंदिर में पढ़ाई करने को विवश है। उच्च प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर के प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार ने बताया की बच्चों की पढ़ाई जारी है। पानी निकलने के बाद स्कूल में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यही हाल प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर का है। बारिश का पानी स्कूल के अगल-बगल लगा हुआ है। विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं विद्यालय का भवन भी जर्जर है। जहां कक्षाएं संचालित हो रही है। बारिश का पानी होने के कारण परिसर में ही बने भवन में ही पढ़ाई कराई जा रही है। प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह ने बताया कि आने जाने में परेशानी हो रही है। कक्षाओं का संचालन जारी है। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। गांव के प्रधान सुमंत कन्नौजिया ने बताया कि विद्यालय से पानी निकलने के लिए पूर्व में सड़क के बीच से एक सीमेंट की पाइप लगी थी। जिससे बारिश का पानी निकलकर पास ही स्थित ताल में चला जाता था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा पाइप निकाल दिया गया। जिससे विद्यालय से बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। पाइप लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें