फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र में आज भी चलाई जा रही 19 नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरी घाघरा नदी का जलस्तर पिछले छह दिनों से लगातार घट रहा है। जलस्तर घटने के साथ कई जगहों पर कटान तेज हुआ है। इससे तटवर्ती रहवासियों की नींद उड़ गई है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में रास्तों पर पानी जमा होने से अभी भी 19 नावों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जिले की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। लेकिन नदी द्वारा की जा रही कटान कभी धीमी तो कभी तेज गति से हो रहा है। जलस्तर कम होने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं कटान ने उनकी नींद उड़ा दी है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद नदी की कटान अब परसिया गांव के सामने हो रहा है। इससे तमाम किसान अब भूमिहीन होने के कगार पर पहुंच गए हैं। घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र गांगेपुर, परसिया में कटान कर रही है। लेकिन कटान की गति धीमी है। देवारा खास राजा के बगहवा गांव में कटान की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं परसिया में कटान तेज हो गया है। झगरहवा, बासु का पुरा, साधु का पुरा आदि गांव के पास भी कटान हो रही है। घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार की शाम को 69. 87 मीटर था जो सात मीटर घटकर शुक्रवार को 69.80 पर आ गया। तो वहीं बदरहुआ नाले पर बृहस्पतिवार को 71.17 मीटर था जो शुक्रवार को पांच सेमी घटकर 71 .12 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें