फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज को चलेगी अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में काफी दिनों से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की हो रही मांग का संज्ञान लेते हुए रेलवे ने बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अनारक्षित एक्सप्रेस के रूप किया जाएगा। इसका संचालन पांच सितंबर से किया जाना है। ट्रेनों के लिए टिकट किसी समय लिया जा सकेगा लेकिन मूल्य एक्सप्रेस गाड़ियों का चुकाना होगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस बलिया रेलवे स्टेशन से सुबह 5:25 पर से छूटकर फेफना, रसड़ा, मऊ के रास्ते सुबह 8:30 पर आजमगढ़ पहुंचेगी। यहां से सरायमीर होते हुए सुबह 10:25 पर शाहगंज पहुंचेगी। बलिया-शाहगंज ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होने से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी लेकिन इस ट्रेन पर यात्रा करने के लिए उनको एक्सप्रेस अनारक्षित ट्रेन का टिकट कटाना पड़ेगा। वहीं, वापसी में यही ट्रेन शाहगंज से शाम 3:20 पर छूटकर शाम 4:50 पर आजमगढ़ और रात 8.15 पर बलिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें