आजमगढ़। लगातार निगरानी के बावजूद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में घपले हो रह हैं। देवइत गांव में 17 अपात्रों को आवास आवंटित कर दिए गए थे। जिलाधिकारी अब उनसे वसूला करने और सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अजमतगढ़ विकास खंड के देवइत गांव में बहुत से लोगों को आवास का आवंटन कर दिया गया। तभी गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा डीएम से शिकायत की गई कि गांव में अपात्र लोगों को आवास का आवंटन किया गया है। इस पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा जांच कराई गई। जांच में 17 अपात्र लोगों को आवास का आवंटन हुआ पाया गया। इस पर सीडीओ द्वारा अपात्रों से वसूली और लाभार्थियों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस संस्तुति पर डीएम ने अपात्रों से वसूली और सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में अपात्रों को आवास आवंटित किए जाने की पुष्टि होने पर बीडीओं से वसूली करने को कहा गया है।