फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार की मार: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी भीषण टक्कर, 2 की मौत, 2 लोग घायल

Tue, 26 Mar 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: सड़क हादसे में दो लोगों के मौत की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शवों के पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर छित्तूपट्टी गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े सात बजे सड़क पर कर रहे वृद्ध से बाइक टकरा गई। इस हादसे में वृद्ध के साथ ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने दाेनों घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मिर्जापुर गांव निवासी प्रदीप चौहान (26) अपने दो साथियों (सुनील चौहान एवं लालू चौहान) के साथ मंगलवार की रात सरायमीर की तरफ से अपने घर जा रहे थे। अभी वे छित्तूपट्टी गॉव के पास ही पहुंचे थे कि सड़क पार कर रहे शाह आलम (60) निवासी संजरपुर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में प्रदीप व शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घायल सुनील व लालू को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक प्रदीप व शाह आलम में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें