फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: आजमगढ़ पुलिस लाइन में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके

Tue, 26 Mar 2024 03:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Holi 2024: मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की रंगभरी होली का आयोजन किया गया। इसके लिए लाइन परिसर में डीजे की व्यवस्था करने के साथ ही अबीर-गुलाल व रंग की व्यवस्था की गई थी। एसपी अनुराग आर्य के पहुंचते ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने होली का हुड़दंग शुरू कर दिया।
विज्ञापन
होली गीत पर नाचते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पुलिस कर्मियों की होली मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित की गई। जिसमें सहयोगियों के साथ एसपी अनुराग आर्य जम कर ठुमके लगाए तो वहीं कपड़ा-फाड़ होली के साथ ही अबीर-गुलाल उड़ाए गए। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों के साथ जम कर होली का त्योहार मनाया। 

विज्ञापन




होली पर्व पर पुलिस कर्मियों की छुट्टी कैसिल रहती है। जिसके चलते अगले दिन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की होली आयोजित होती है। वर्षाे से चले आ रहे इस परंपरा का इस होली पर भी निर्वहन हुआ। होली के अगले दिन मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की रंगभरी होली का आयोजन किया गया। इसके लिए लाइन परिसर में मंगलवार को डीजे की व्यवस्था करने के साथ ही अबीर-गुलाल व रंग की व्यवस्था की गई थी। एसपी अनुराग आर्य के पहुंचते ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने होली का हुड़दंग शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मातहतों के साथ एसपी अनुराग आर्य ने भी फिल्मी गीतों पर जम कर ठुकमे लगाया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली का जम कर जश्न मनाया गया। इस दौरान एसपी के अलवा एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एएसपी ग्रामीण चिराग जैन व सभी क्षेत्राधिकारी व लाइन में तैनात पुलिस कर्मी आदि शामिल हुए। पुलिस लाइन के अलावा सभी कोतवाली व थानों पर भी मंगलवार को पुलिस कर्मियों की होली आयोजित की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें