आजमगढ़ के सगड़ी नत्थूपुर अंजान शहीद के शहीद पार्क में सोमवार को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम से शहीदों को नमन किया।
मुख्य अतिथि डा. अनुप सिंह यादव, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, प्रमोद यादव, मनोज यादव ने दीप जलाया और पुष्प अर्पित किया।
शहीद के पिता राजनाथ यादव, शहीद गुलाब सिंह पटेल के पिता बिरजू सिंह पटेल, शहीद रमेश यादव की बहन शशिकला यादव को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कलाकारों ने धोबिया और कहरवा नृत्य प्रस्तुत किया। ओमप्रकाश यादव और उजाला यादव के बीच बिरहा का मुकाबला हुआ। संचालन सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया। अंत में रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।