फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों का झंडा, बैनर, साइकल पुलिस ने छीना

Sat, 28 Oct 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
विज्ञापन
लालगंज/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की तरफ से 25 अक्तूबर को इलाहाबाद से शुरू हुई साइकल यात्रा शनिवार को जौनपुर जिले से आजमगढ़ में प्रवेश करते ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र के वर्डिहां मोड़ पर खड़े एसडीएम लालगंज के नेतृत्व में पुलिसवालों ने रोक दिया।
विज्ञापन


पुलिस सपाईयों से उनके पास मौजूद झंडा, पोस्टर, बैनर, साइकल आदि छीनते हुए जूलुस आगे न बढने की हिदायत दी। रैली को समाप्त कर देने के बाद सपाई अपने-अपने तरीके से चले गए।      
 
बता दें कि सपा के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, छात्र संघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय अश्वनी यादव आदि के नेतृत्व में 25 अक्तूबर को इलाहाबाद जिले के साइकल यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन


जो अन्य जिलों का भ्रमण करते हुए चार नवंबर को लखनऊ में समाप्त होना था। इसक्रम में शनिवार को यह रैली वाराणसी से जौनपुर के चंदवक बाजार होते हुए आजमगढ़ पहुंचनी थी।

शनिवार को रैली के प्रवेश होने की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, मेंहनगर विधायक कल्पनाथ पासवान सहित अन्य पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रैली में शामिल लोगों के स्वागत के लिए देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थिति वर्डिहां मोड़ पर खड़े थे।

उधर निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन पूरी तरह से इसका कड़ाई से पालन कराने में जुटा है। शनिवार को रैली के जिले में प्रवेश होने की सूचना पर एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा, देवगांव कोतवाल रुपेश सिंह भारी भरकम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रैली को रोकते हुए पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के पास मौजूद सपा का चुनाव निशान साइकल, झंडा, पोस्टर, बैनर, टीशर्ट आदि छीन लिया।

साथ ही रैली को जिले में प्रवेश होने से पहले ही रोक दिया। प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाने पर सपाई कार्यक्रम को समाप्त कर लौट गए। उधर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने निर्देश दिया है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो ग्राफी और फोटों खिंचवाते हुए सभी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


यात्रा का परमिशन न होने की वजह से इसे लालगंज में रोक दिया गया है। जिलाधिकारी से अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।  हवलदार यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें