फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर हड़ताल पर गए चीनी मिल कर्मचारी

विज्ञापन
बकाया वेतन भुगतान को लेकर सठियांव चीनी मिल के कर्मचारी हड़ताल पर, गेट पर नारेबाजी करते। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव। जनपद की इकलौती औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में बकाया वेतन भुगतान को लेकर सोमवार को कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण चीनी मिल में कार्य बाधित रहा। वहीं कंपनी के जीएम प्रबंधन तंत्र से बात करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड को संचालित करने वाली इसजैक कंपनी के जीएम बीके मिश्रा ने बताया कि छह करोड़ का बकाया है। भुगतान के नाम पर मार्च महीने से एक रूपया भी नहीं मिला। चीनी मिल सठियांव पर संकट के बादल मड़रा रहे हैं। भुगतान को लेकर कर्मचारी से लेकर किसान तक परेशान हैं। जिस उद्देश्य को लेकर शासन द्वारा गन्ना पेराई के साथ सह इकाई के रूप में कोजन और आसवानी प्लांट का निर्माण हुआ वह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिखता। इन सभी इकाइयों के संचालन के बावजूद लगातार घाटा प्रबंधन तंत्र पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। इसजैक के अनुसार पेराई व आफ सत्र का एक-एक करोड़ के साथ आसवानी प्लांट का चार करोड़ रुपए बकाया है। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय कुमार के अनुसार किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान 53.33 प्रतिशत हो चुका है शेष 34 करोड़ हो जाएगा। जनरल मैनेजर बीके मिश्रा ने बताया कि प्रबंधन तंत्र से बातचीत जारी है, आश्वासन मिला है। बहरहाल कर्मचारियों का कहना है कि दाम नहीं तो काम नहीं और हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें