फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पिकअप चालक से असलहे के बल पर 50 हजार की छिनैती, दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 09 Feb 2024 06:20 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने पिकअप चालक से असलहे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के बरसातीगंज के पास मंजूषा नदी पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने पेंट की सप्लाई कर वापस लौट रहे पिकअप चालक से असलहे के बल पर 50 हजार लूट लिए और फरार हो गए। वाहन चालक की सूचना पर पहुंची अहरौला पुलिस ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


जिस दुकान का पेंट था, उसके मालिक ने अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अहरौला के पकड़ी स्थित त्रिलोकी एंड संस ट्रेडिंग कंपनी का पिकअप वाहन बृहस्पतिवार को पेंट लाद कर मार्टीनगंज सप्लाई करने गया था। पिकअप राहुल निवासी मुबारकपुर थाना अहरौला चला रहा था। उसके साथ एक पल्लेदार भी वाहन पर सवार था।

मार्टीनगंज में पेंट उतरने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दोनों देर रात वापस अहरौला के पकड़ी लौटने लगे। अभी वे बरसातीगंज के पास मंजूषा नदी पुल पर ही पहुंचे थे कि चार लोगों ने अपना चारपहिया आगे खड़ा कर पिकअप को रोक लिया। चालक राहुल कुछ समझ पाता कि इसके पूर्व ही एक व्यक्ति ने उसे असलहा सटा दिया और मारपीट कर उसके पास रखे 50 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद चालक ने किसी माध्यम से सूचना अहरौला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही चालक व पल्लेदार को मय वाहन थाने ले आई। दुकान मालिक अजय जायसवाल भी पहुंच गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
प्रकरण की जानकारी हुई है। दुकान मालिक की तहरीर भी मिल गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार दुबे, एसओ अहरौला।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें