फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान और सुरक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं होती-आनंद स्वरूप शुक्ला

विज्ञापन
मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्ध संमेलन को संबोधित करते राज्यमंत्री आन - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में शनिवर को भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रबुद्घ जनों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सम्मान और सुरक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं होती। 20 22 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। भाजपा के विकास को जन-जन तक पहुंचाना होगा। प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तबसे गुंडा माफिया जेल के अंदर हैं। लोगों के दिल से डर का माहौल खत्म हुआ है, आज लोग खुशहाली की जिंदगी जी रहे है। सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, गरीबों महिलाओं, दलितों, अति पिछड़ों सहित सभी लोगों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार ने 4:30 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, 47 लाख लोगों को आवास दिया, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि सहित अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया है और दे रही है। भारत की सरकार निशुल्क टीकाकरण करा रही है। प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तो प्रदेश में गुंडे माफियाओं का बोलबाला था। मुजफ्फरनगर कांड आप लोगों को याद होगा। मेरठ में हिंदुओं को घर छोड़कर भागना पड़ा। लेकिन आज लोग अमन-चैन के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। अध्यक्षता शिवदान चौरसिया और संचालन अमरनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्र, प्रवीण सिंह, देवेंद्र सिंह, सोनू सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, प्राचार्य डा. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, डा. अखिलेशचंद्र, रंजना सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, अरविंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें