फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार झूठे लोगों की सरकार है- अबू आसिम आजमी

विज्ञापन
नेहरु हाल में सपा के पूर्व सांसद ईशदत्त यादव को श्रद्घांजलि देते अबू आसिम आजमी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नेहरू हाल में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व सांसद ईशदत्त यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नेताओं ने 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे लोगों की सरकार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल सहित हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है। तीन काले कानूनों के जरिए सरकार किसानों को पंगु बनाने में लगी है। इसके खिलाफ किसान हड़ताल पर हैं और सरकार उदासीन बनी हुई है। इनकी पोल हमें खोलना है। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल बाद दूसरे देश की फैक्ट्री और दूसरे प्रांत की सड़क को अपना विकास बता रही है। कहा कि ईशदत्त यादव को किसानों, मजदूरों व अल्पसंख्यकों और शोषितों के नेता थे। उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादियों की सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि ईशदत्त यादव समाजवाद की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में मुलायम सिंह यादव के सहयोगी रहे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, संयोजक नंदकिशोर यादव, अरविंद यादव ’लल्लू’, शाश्वत किशोर, शशांक किशोर, कमलेश आर्य, प्रदीप यादव गुड्डू, गुलाबचंद चौहान, उमेश यादव, लालू यादव, आशीर्वाद, शिशुपाल, कैलाश, शिवमूरत, रामप्रवेश, हरिराम, प्रेमा यादव, सना परवीन आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया। विधायक आलमबदी आजमी, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, रामदुलार राजभर, डा. अभिषेक राय, पूर्व सांसद रामाकांत यादव, दरोगा प्रसाद सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें