फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
हरैया में अवैध निर्माण को गिरवाते एडीए के अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीए में कोई भी बिल्डर पंजीकृत नहीं है फिर भी इनके द्वारा जगह-जगह प्लाटिंग कराकर जमीन की बिक्री की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को एडीए द्वारा हरैया में बिल्डरों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया। साथ ही बिना मानचित्र भूतल का निर्माण कराने वाले को नोटिस जारी की।
विज्ञापन

आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा बहुत पहले ही विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि जनपद में एक भी बिल्डर एडीए से पंजीकृत नहीं है। इसके बाद भी बिल्डरों द्वारा जगह-जगह किसानों से जमीन एग्रीमेंट पर लेकर उसकी प्लाटिंग कर सीधे लोगों को बिक्री की जा रही है। जिसके कारण उनका नाम भी कहीं नहीं आता और वह अच्छा खासा कारोबार भी करते हैं। ऐसे ही दो बिल्डरों द्वारा हरैया गांव में किसानों से जमीन एग्रीमेंट पर लेकर उसकी प्लाटिंग कराकर बिक्री की जा रही थी। बुधवार को एडीए सचिव, नगर कोतवाली पुलिस व जेसीबी के साथ उक्त प्लाटिंग स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से लगभग 50 प्लाटिंग को धराशाई किया। वहीं बगल में ही एक व्यक्ति द्वारा जमीन खरीद कर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल का निर्माण कराया गया था। इसके लिए उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी की गई। एडीए सचिव बैजनाथ ने कहा कि जनपद में अवैध प्लाटिंग के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। हर हाल में इस पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें