कहा कि बाबा हमारे लैपटॉप तो खोलेंगे नहीं, क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाने नहीं आता। इस बार उन्हें पता चल जाएगा कि किसकी सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सभी मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
उन्होंने लोगों से पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दाम पूछे और कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने पहले चाय पिलाई और उसकी आदत बनाकर चले गए। उसी प्रकार पहले सिलिंडर मुफ्त में देकर गैस पर खाना बनाने की आदत डाल दी अब गरीबों को 1000 रुपये में सिलिंडर दे रहे हैं। इस सरकार में अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को कुचल दिया गया।
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ओवैसी हमारे साथ नहीं हैं। ओमप्रकाश राजभर के बार-बार गठबंधन बदलने के सवाल पर कहा कि राजनीति में समय के हिसाब से बदलाव होता रहता है। शिवपाल यादव से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस मामले पर जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।
छात्र-छात्रा सम्मान समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास का गुणगान किया तो वहीं योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। इस दौरान सभी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आगामी सरकार सपा की होगी।
पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि गरीबों के बच्चों को लैपटॉप देने का काम अखिलेश यादव ने किया। जनपद में जो भी काम है वह सपा सरकार ने किया। भाजपा सरकार ने जनपद के लिए कुछ नहीं किया।
विधायक आलम बदी आजम ने कहा कि तीन दिन पहले योगी सरकार ने सपा पर प्रहार किया था लेकिन मऊ की जनसभा के जरिए सपा प्रमुख ने उन्हें एक-एक जवाब दिया। बंगाल में खेला हुआ अब उत्तर प्रदेश में खदेड़ा होगा।