आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री 25 अक्तूबर तक इसका शिलान्यास कर सकते हैं। असपालपुर आजमबांध गांव में 550 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परिसर के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं।
यशपालपुर-आजमबांध में भूमि उपयोग परिवर्तन के बाद यह तो तय हो गया है कि विश्वविद्यालय वहीं बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। अब कुलपति की नियुक्ति और परिसर के निर्माण की शुरुआत का इंतजार चल रहा है। जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 25 अक्टूबर को परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उससे पहले राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी उसी दिन हो सकता है। इसे लेकर शासन स्तर से तैयारियां भी तेज हो गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश या निर्देश नहीं आया है लेकिन जिसे प्रकार तैयारियां चल रही है।
शासन के स्तर से तैयारियां चल रही। संभावना जताई जा रही है कि 25 अक्टूबर से पहले राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो सकता है।-डा. ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी