आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व भाजपा गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता का आजमगढ़ से देवरिया जाने के दौरान फुलवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय व जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह के आवास में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों से पन्ना प्रमुख बनाने व बूथ पर भाजपा को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। आज देश में सिर्फ भाजपा ही सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल, रामस्वारथ राजभर, मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह बबलू, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो चंद्रहास राय, किशन पांडेय, पौरुष श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।