आजमगढ़। बरदह थाना परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश राय के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पूर्व में पसिका व चौकी गांव में हुई घटना में बगैर जांच किए मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने आश्वसन दिया की मामले की जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।
बरदह भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी पसिका गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी, जितेंद्र तिवारी समेत परिवार के विरुद्ध गांव के बेनी पुत्र राममूरत तिवारी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर 452 समेत कई धारा लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जबकि पीड़ित वीरेंद्र तिवारी द्वारादी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वही चौकी गांव में चंदन राय पुत्र स्व. हरिनारायण के विरुद्ध बगैर जांच किए हरिजन एक्ट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया जिससे क्षेत्र में गलत संदेश जा रहा है। घंटों वार्ता के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्रभान पांडेय ने आश्वासन दिया कि दोनों मुकदमों में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बरजरंग बहादुर सिंह, संतोष चौबे ,अरुण उपाध्यय, देवेंद्र राय, पंकज राय, हंसु सरोज, आद्या दुबे, विलास राय, गोलू राय आदि उपस्थित थे।