फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh news :  शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग , लाखों का हुआ नुकसान

Tue, 05 Jul 2022 10:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अहरौला थाना के माहुल कस्बा में सोमवार की रात 11 बजे शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। कस्बे के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
दुकानों में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में सोमवार की रात 11 बजे शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कस्बे के लोगो ने अथक परिश्रम कर किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माहुल कस्बा निवासी सुब्हान हाशमी पुत्र अबु बकर की शिवजी मेन चौक पर हाशमी बूट हाउस , रेडीमेड क्लाथ सेंटर के नाम से अलग-अलग तीन दुकानें है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे शार्ट सर्किट से तीनो दुकानों में आग लग गई। पड़ोसियों ने दुकान से धुंआ उठता देखा, तो सूचना दुकान मालिक को दी।

सुब्हान जब तक दुकान की चाभी लेकर मौके पर पहुंचता तब तक भयंकर आग लग चुकी थी। कस्बा वासियों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार अगलगी की घटना में उसका लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें