वहीं घायलों में शामिल कविता पुत्री कामता राम, परमिला पत्नी कामता राम व मीरा पत्नी मिठाई लाल का आरोप है कि बिना सीमांकन के ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिसके चलते ही वे विरोध कर रही हैं। घायलों का यह भी आरोप है कि गंभीरपुर थाने पर शिकायत लेकर पहुंचने पर चौकी प्रभारी ने उन्हें डांट कर भगा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, घटना हुई है और गंभीरपुर चौकी प्रभारी सतीश यादव गांव में जांच के लिए कई बार गए हैं, लेकिन किसी ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।