फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या में शामिल एक शूटर को रविवार की दोपहर सिधारी पुलिस ने मूसेपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। बदमाश के मुताबिक यह हत्या उसने पूर्व मंत्री के एहसानों का बदला चुकाने केे लिए की थी।
विज्ञापन


19 दिसंबर की सुबह पल्हनी ब्लाक मुख्यालय के सामने बदमाशों ने गोली मारकर बरदह थाने के सम्मोपुर गांव निवासी राजनरायन सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में राजनरायन की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री अंगद यादव और अपने पट्टीदार सुनील सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री अंगद यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों शूटरों के नाम सामने आए थे। मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर सिधारी एसओ ने मूसेपुर तिराहे के पास से एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रामनरेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार अरुण यादव पुत्र मातबर सिधारी थाने के सर्फुद्दीनपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन


उसने मुहल्ले के ही शैलेश उर्फ तेली यादव के साथ मिलकर राजनरायन सिंह की हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। एसओ ने बताया कि अरुण पूर्व मंत्री के यहां रहकर ठेकेदारी करता था। मंत्री का यह एहसान चुकाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

आज से विरोध में आवाज उठाएंगे अधिवक्ता : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता राजनरायन सिंह के हत्यारोपी पूर्व मंत्री अंगद यादव की गिरफ्तारी कर पुलिस मौन साध गई। जबकि शूटर और दूसरा नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। वकीलों की मांग के बावजूद परिवार को अब तक 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन और पुलिस के ढुलमुल रवैये से नाराज आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य न करते हुए डीएम और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन और घेराव करेंगे। उनका यह प्रदर्शन लगातार तीन दिनों तक चलेगा।

कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के सभागार मेें बैठक आयोजित की गई। मंडल स्तरीय संयुक्त अधिवक्ता संघर्ष समिति की अध्यक्षता करते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर को हुई अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या में शामिल पूर्व मंत्री अंगद यादव को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। लेकिन दूसरा आरोपी पट्टीदार सुनील सिंह और हत्या को अंजाम देने वाले शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पुलिस राजनीतिक दबाव में अब इस मामले में मौन साध गई है। इसके अलावा, जिला प्रशासन की तरफ से राजनरायन के परिवार वालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के संबंध में कोई पहल नहीं की गई। प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से नाराज आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के अधिवक्ता सोमवार से लगातार तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए। अपने-अपने जिले में धरना प्रदर्शन और डीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। इनके माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक का संचालन सेंट्रल बार एसोसिएशन के मंत्री अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री दिग्विजय सिंह, सह संयोजक राजेंद्र सिंह, टैक्स बार के अध्यक्ष अशोक सिंह, मंत्री प्रभात बर्नवाल, मऊ जिले के बीबी सिंह के अलावा अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अवधेश सिंह, दिनेश, तारकेश्वर, अनीस अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें