फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर लूट: आजमगढ़ में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे दो लाख, तीन बाइक से फरार हुए बदमाश

Tue, 24 Aug 2021 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रंजीतपट्टी बाजार में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रंजीतपट्टी स्थित वेस्टर्न यूनियन ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाश दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना को तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने अंजाम दिया। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर निवासी शम्स आलम पुत्र शौकत जौनपुर रोड पर स्थित रंजीतपट्टी बाजार में वेस्टर्न यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे वह अपने केंद्र पर मौजूद था।

इस दौरान तेज बरसात के बीच तीन बाइक सवार लोग शम्स के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। शम्स कुछ समझ पाता कि इसी दौरान बदमाशों ने असलहा निकाल कर उसे सटा दिया और काउंटर में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शम्स ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी होते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें