फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: युवक को गोली मारने वाला दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार, पुलिस की मुठभेड़ में लगी गोली

Mon, 23 Aug 2021 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जहानागंज कस्बे में युवक को गोली मारने के बाद बदमाश भाग रहा था। एक को स्थानीय जनता ने मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज कस्बे में युवक को गोली मारने के बाद फरार हुए बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। एक बदमाश को घटना के बाद ही स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। युवक को गोली मारने की घटना में शामिल दोनों बदमाश अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम जहानागंज कस्बे में मुमताज(37) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल हो गया था।

फरार बदमाश के पीछे पुलिस टीम लगी थी और उसे लंगड़ा बाबा से भूजही नहर वाली रोड पर घेर लिया गया। पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस की गोली भाग रहे बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम सलाउद्दीन पुत्र मो. जलील निवाा भरतपुर थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर है।

इसके पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसपी ने बताया कि एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था तो दूसरे को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। लोगों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किए गए बदमाश का नाम पता अभी पुलिस ने नहीं खोला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें