फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कारोबार में पार्टनर ने हड़प लिए 20 लाख, शातिर तरीके से अपने अकाउंट में भेजता था रुपये

Sun, 25 Feb 2024 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस ने जाफरपुर निवासी अतुल कुमार यादव की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने जांच कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में कारोबार में पार्टनर ने धोखाधड़ी करके 20 लाख रुपये हड़प लिए। शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जाफरपुर निवासी अतुल कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसने 2020 में शहर कोतवाली के मड़या जयराम निवासी जितेंद्र कुमार निषाद के साथ मिल कर महराजगंज में ट्रैक्टर एजेंसी ली। एजेंसी खोलने में कुल एक करोड़ रुपये का निवेश था, जिसमें 61 लाख रुपये उसने लगाया। पार्टनशिप में यह भी तय हुआ कि अकाउंट का सारा काम सहयोगी जितेंद्र निषाद देखेगा। 2020 से 2022 तक ट्रैक्टर एजेंसी चली। इस दौरान कुल 14 करोड़ रुपये के 208 ट्रैक्टर बिके। वहीं लगभग 60 लाख के अन्य सामान भी बेचे गए।
विज्ञापन


जितेंद्र ने धोखाधड़ी कर पैसा एजेंसी के अकाउंट में जमा न करके खुद के खाते में जमा कर लिया। हिसाब मांगने पर फर्जी ब्योरा उपलब्ध करा देता था। 2022 में एजेंसी बंद हो गई और जितेंद्र उसका लगभग 20 लाख रुपये हड़प कर बैठ गया। पीड़ित ने जांच कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें