फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आने से किशोर की मौत, परिजनों ने नहीं करवाया पोस्टमार्टम

Sun, 25 Feb 2024 06:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh: आजमगढ़ के नौकापुर गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का शिकार अमित चौहान हाइस्कूल का छात्र था। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के नौकापुर रसूलपुर गांव के पास चलते ट्रैक्टर से गिर कर पहिए के नीचे आ जाने से किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन


रौनापार के सेठाकोली गांव निवासी अमित चौहान (16) रविवार को एक मिट्टी गिराने वाले ट्रैक्टर पर बैठ कर कहीं जा रहा था। नौकापुरा रसूलपुर गांव के पास वह अचानक चलते ट्रैक्टर से गिर पड़ा और पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

मृतक अमित चौहान हाईस्कूल का परीक्षार्थी था। ट्रैक्टर बरडीहा गांव निवासी राम सिंह पटेल का था और नौकापुरा रसूलपुर में चल रहे मिट्टी खुदाई के काम में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें