फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सांप के काटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Mon, 16 Aug 2021 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव की है। वह घर थी, जहां उन्हें सांप ने डंस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका को रविवार की रात विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने के पहले ही आंगनबाड़ी सहायिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंघड़ा गांव निवासी पुष्पा(38) पत्नी शिवबचन आंगनबाड़ी सहायिका थीं। रविवार की रात वह खाना खाने के बाद घर में ही कोई काम कर रही थी। इसी दौरान पहले से छुप कर बैठे विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे आनन-फानन  इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हो गए।

अभी वह अस्पताल नहीं पहुंची थी कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तसल्ली के लिए परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें