फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच कहता हूं तो लोग कहते हैं देशद्रोही है: आजम

Fri, 08 Nov 2013 08:22 PM IST
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के फायरब्रांड नेता और संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने मोदी को हाईलाइट करने पर मीडिया पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि जब वह सच कहते हैं तो लोग उन्हें देशद्रोही और फिरकापरस्त कहते हैं। जबकि यहां ऐसे लोग भी हैं जो हिंदुस्तान को गुजरात बना देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आपस में मिलजुलकर मोहब्बत से रहने पर ही देश में अमन और खुशहाली आ सकती है।

खुटार रोड पर आयोजित समाजवादी पार्टी की जनसभा में मुख्य अतिथि आजम ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि लोग हिंदुस्तान को गुजरात बनाना चाहते हैं, उनके मंसूबों को कामयाब न होने दें। वे बीस फीसदी आबादी को पिल्ला कहते हैं, ऐसे देश नहीं चलेगा। यह बीस फीसदी आबादी कमजोर हो गई, तो हमारा देश भी कमजोर हो जाएगा।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि फिरकापरस्त लोग ही मुझे फिरकापरस्त कहते हैं। फिरकापरस्त ताकतें यूपी में नफरत फैलाने का मंसूबा पाले हुए हैं, बापू के हत्यारे देश नहीं चला सकते। हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान के नारे से न देश चला है और न चलेगा।

मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि आठ गांवों में इंसानियत को तार-तार कर दिया गया। गरीबों, खिदमतगुजारों को मार दिया गया। नतीजा आज उन गांवों में मजदूर नहीं मिल रहे हैं। क्या यह अच्छी बात है। मैं हमेशा सच को सच और गलत को गलत कहता हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने छह दिसंबर 1992 को अयोध्या हमले को गलत कहा था और आज भी कह रहा हूं। किसी की इबादतगाह खत्म कर देने से उसका धर्म खत्म नहीं हो जाता है। अयोध्या कांड के बाद कई मंदिर भी गिराए गए तो क्या हिंदू धर्म खत्म हो गया। कहा कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत और देश है। जब देश ही नहीं रहेगा तो धर्म क्या रहेगा।

उन्होंने आपस में मिलजुलकर, भाईचारे और मोहब्बत से रहने की सलाह देते हुए कहा कि मुझ पर फिरकापरस्ती और भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सही साबित हो जाए तो मैं अपनी जिंदगी और राजनीति को लानत समझूंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें