फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले में 17वें दिन की खुदाई का पूरा हाल

Fri, 08 Nov 2013 08:45 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौंडिया खेड़ा के राव रामबख्श सिंह के किले में पहले ब्लॉक की खुदाई बंद हो गई है। अब इस ब्लॉक को बंद करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन दो दिनों से इस ब्लॉक में खुदाई नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि धरती का प्राकृतिक स्तर मिलने के बाद एएसआई ने खुदाई बंद की है।

दूसरे ब्लॉक में बृहस्पतिवार को 65 सेंटीमीटर खुदाई हुई। इस बीच संत शोभन सरकार और भारत सरकार के बीच स्वर्ण भंडार को आरबीआई में ले जाने पर कोई वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने बताया कि दूसरे ब्लॉक में 65 सेंटीमीटर खुदाई हुई है। इसमें अब तक 2.71 मीटर खुदाई हो चुकी है। खुदाई में मिट्टी के कुछ टूटे बर्तन मिले हैं। इन्हें एएसआई ने संरक्षित कर लिया है।

उन्होंने बताया कि खुदाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। खुदाई के 17वें दिन किला परिसर में चार मजदूर कम आए। ग्राम प्रधान के पति अजय पाल सिंह ने बताया कि कुछ मजदूर व्यक्तिगत कारणों से नहीं आ पाए हैं।

संत शोभन सरकार के चारों प्रतिनिधियों ने किला परिसर में खुदाई देखी। ग्राम प्रधान के पति अजय पाल सिंह सुबह तकरीबन 9.30 बजे किला परिसर में गए और शाम तक वहीं रहे। अन्य तीन प्रतिनिधि दोपहर बाद किला परिसर में गए।

सूत्रों का कहना है कि पहले ब्लॉक में खुदाई बंद होने के बाद एएसआई काले रंग की पालीथिन गड्ढे में डालेगी और बाद में ऊपर से मिट्टी डालकर इसे बंद कर दिया जाएगा।

स्वामी ओम ने बात नहीं की
बीते कुछ दिनों से स्वामी ओम ने सीधे मीडिया से बात करनी बंद कर दी है। उनका मोबाइल उनके शिष्य रिसीव कर रहे हैं। शिष्य पहले परिचय पूछ रहे हैं और बाद में यह कह रहे हैं कि ‘बाबा को जो कहना था कह दिया। अब आप लोग पीएम, डीएम और सीएम से इस बारे में पूछिए और स्वर्ण भंडार को आरबीआई में ले जाने के लिए उन पर दबाव बनाइए’।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें