फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज उत्सव में जमकर थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की तुलसी शाखा ने बुधवार को धूमधाम से हरियाली तीज उत्सव मनाया। इस मौके पर ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें लकी पोरवाल विजेता बनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी संगम भदौरिया ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनके सहयोग के बिना सामाजिक बुराइयों को नहीं मिटाया जा सकता। शाखा की अध्यक्ष बबिता गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं। इनमें प्रमुख रूप से यह भी मान्यता है कि तीज पर्व के बाद त्योहार का सिलसिला शुरू होता है। इसको लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि आई तीज बो गई बीज। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता हुई।
इसमें हरे रंग के आभूषण व परिधान पहनने वाली लकी पोरवाल विजेता चुना गया। मुख्य अतिथि ने ब्यूटी क्वीन का ताज व उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में तुलसी शाखा की सदस्यों ने मुख्य अतिथि को तुलसी का पौधा भेंट किया। इस दौरान मीरा गुप्ता, दामिनी गुप्ता, पूजा पोरवाल, लक्ष्मी विश्नोई, क्षमा सोनी, लक्ष्मी वर्मा, प्रतिमा सविता, कुमकुम वर्मा, सुनीता गुप्ता, रिंकी गहोई, ममता विश्नोई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें