औरैया। जिले के सातों ब्लॉकों में बुधवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 3575 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1882 ने परीक्षा दी। जबकि 1693 गैरहाजिर रहे।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए सदर, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक में कुल 17 केंद्र बनाए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय, सदर तहसील में एसडीएम रमेश चंद्र यादव, अजीतमल में एसडीएम विजेता व बिधूना में एसडीएम रशीद अली ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा।