फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पुत्र की बरामदगी के लिए थानों के चक्कर लगा रही मां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। रसूलाबाद कानपुर देहात के होटल में काम करने वाला युवक 17 दिन से लापता है। पीड़ित मां बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए बेला और रसूलाबाद थाने के चक्कर लगा रही है। सीमा विवाद में उलझी मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के पूर्वा देवीदास निवासी सीमा पत्नी नरेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा बेटा दीपक कानपुर देहात के रसूलाबाद में एक होटल पर काम करता था। 19 अगस्त को घर से रसूलाबाद होटल पहुंचा। जिसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। होटल संचालक ने भी कोई जानकारी नहीं दी। रसूलाबाद कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी का शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने उन्हें ये कहकर वापस कर दिया कि वह बेला की रहने वाली हैं, इस लिए बेला में रिपोर्ट दर्ज होगी।
बेला थाने पहुंचे पर प्रभारी ने मामला रसूलाबाद का बता चलता कर दिया। परेशान महिला ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की है। बेटे की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है। बेला थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि मामला रसूलाबाद क्षेत्र का है। वहीं रसूलाबाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है। पीड़ित परिवार अगर उनके पास आएगा तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें