फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के बरामदगी के लिए दी दबिश, नहीं पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के बादशहापुर छौंक में खेत से प्राचीन सिक्के मिलने के बाद शनिवार को पुलिस बल तैनात रहा। पुरातत्व विभाग की टीम नहीं आई। पुलिस ने रात में किसान के बेटे की ससुराल में दबिश दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को कई सिक्के और मिले हैं। वहीं पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

बादशहापुर छौंक मेंरामबाबू के खेत में मिट्टी खुदाई के समय प्राचीन सिक्के बरामद हुए थे। चर्चा थी कि गांव के कुछ अन्य लोगों को भी सिक्के मिले हैं और रामबाबू के रिश्तेदार भी सिक्के लेकर गए हैं।
शुक्रवार रात सहायल थाने की पुलिस ने किसान के बेटे दीपू की ससुराल अघारा थाना दिबियापुर में दबिश देकर पूछताछ की। दबिश के दौरान कई लोगों से सिक्के मिले हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और कुछ को थाने बुलाया गया है। उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली ने बताया कि पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। टीम के आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें