अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस दो भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने फायरिंग होने की सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे भाइयों को पकड़ लिया।
रविवार शाम आदमपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में दो सगे भाइयों का झगड़ा हो गया। इस दौरान हंगामे के दौरान फायरिंग हुई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। झगड़ रहे भाइयों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि आपसी विवाद है। फायरिंग की बात गलत है। वहां खड़े एक वाहन का शीशा टूटा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।