फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़े के काटने से करमपुर के प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में खेत पर गए प्रधान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जंगलों से लाई जा रही मिट्टी से विषैले जीव निकल रहे हैं। यही जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

करमपुर गांव के प्रधान दयाशंकर (50) शनिवार सुबह सात बजे खेत पर टहलने गए थे। वहां जहरीले कीड़े ने उनके पैर के अंगूठे में काट लिया। प्रधान ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें 50 शय्या जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल में मौजूद मृतक प्रधान के बड़े भाई ओम प्रकाश ने बताया कि एक्सप्रेस वे के लिए जंगल से मिट्टी लाई जा रही है। इसके साथ जहरीले कीड़े गांव में आ गए हैं। उनके भाई ने हालत बिगड़ने से पहले ग्रामीणों को बताया कि उन्हें विषखापर ने काटा है। बताया कि जब से एक्सप्रेस वे पर काम शुरू हुआ है, तब से गांव में जहरीले सांप, कीड़ों से ग्रामीण परेशान हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेस वे की मिट्टी के साथ आए जहरीले कीड़े के काटने से प्रधान की मौत होने की जानकारी उन्हें किसी ने नहीं दी है। यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें