फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क के चलते आवागमन बाधित, लोगों में आक्रोश व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। औरैया-फफूंद मार्ग स्थित गुलाब सिंह महाविद्यालय के सामने गांव बरमूपुर जाने वाली सड़क जर्जर है। डेढ़ साल पहले टेंडर होने के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके साथ ही नाला निर्माण का काम भी अधूरा पड़ा होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश चंद्र पांडे, राम प्रकाश राठौर, हरनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, राहुल कुमार, रामजी, भावना व वंदना ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले इस सड़क का टेंडर हो चुका है।
बावजूद इसके बरमूपुर जाने वाली सड़क जर्जर पड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढ़ों में गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें गंदे पानी में घुसकर निकलना पड़ता है। बीमारी फैलने के साथ हादसे का भी खतरा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें