फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव, हत्या का आशंका

विज्ञापन
मृतक महेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के सोनासी स्थित तालाब में रविवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोनासी निवासी महेंद्र कठेरिया मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी द्रोपा, पुत्र सचिन, लखन, मोहन व पुत्री राखी हैं। रविवार सुबह ग्रामीणों ने महेंद्र का शव तालाब में पड़ा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि महेंद्र शुक्रवार को गांव मुडेना रूपशाह किसी काम से गया था। वहां से लौटने के दौरान उसका किसी से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम वह घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर खोजबीन की गई। शनिवार रात तक कोई जानकारी न मिलने पर यूपी 112 पर महेंद्र के गायब होने की जानकारी दी थी। रविवार को महेंद्र का शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें