कंचौसी(औरैया)। कंचौसी कस्बे के औरैया-लहरापुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दो ट्रक फंस जाने से आठ घंटे यातायात ठप रहा है। सड़क कटी होने के कारण यहां अक्सर घंटों जाम लगता है। जिससे लोग परेशान होते हैं।
मार्ग पर जल निकासी को लेकर सड़क खोदी गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पाइप डालकर मिट्टी डाल दी। बरसात के चलते मिट्टी बह जाने से फिर गड्ढा हो गया जिसके चलते अक्सर ट्रक यहां फंस जाते हैं।
गुरुवार सुबह नौ बजे रसूलाबाद से औरैया जा रहा एक ट्रक फंस गया। इसके कुछ देर बाद ही दूसरा ट्रक भी फंस गया। जिससे जाम लग गया। शाम चार बजे क्रेन से दोनों ट्रकों को निकलवाया गया। तब यातायात सामान्य हो सका।