औरैया। शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी राधा देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2016 में इटावा जिले के थाना इकदिल के केशवपुर निवासी संतोष कुमार से हुई थी। ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये व भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होेने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके दो बच्चे मनु व काव्या हैं।
20 अगस्त 2021 को पति संतोष कुमार, सास कमला देवी, जेठ राजवीर, अवधेश, जेठानी अंजू व नेहा निवासीगण केशवपुर इकदिल इटावा व एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र निवासी रूरूआ थाना अछल्दा ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। उसे भूखा-प्यासा रखा। मायके वालों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन ससुराली नहीं माने। इकदिल पुलिस की मदद से परिजनों ने उसे बचाया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।