फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के पानी के विवाद में मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर/कंचौसी। कंचौसी क्षेत्र के गांव मडनई में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मडनई में नाली का पानी निकालने के विवाद में सोमवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें बच्चीलाल (85), उनके पुत्र भगवान, पुत्रवधू श्रीकांती व नाती मोनू घायल हो गए। घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से बच्चीलाल को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह बच्चीलाल ने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र भगवान ने आरोप लगाया कि गांव के जयराम, रमाकांत, रामेश्वर, धर्मेंद्र, राजेश व धर्मेंद्र की पत्नी ने घर में घुसकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया। उसकी पत्नी का बाला भी छीन लिया। इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। कानपुर में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत की जानकारी के बाद तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल की मृत्यु हो जाने के कारण रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें