फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। थानाक्षेत्र के कुदरकोट में बीमारी से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर खास व हाल निवासी कुदरकोट के अशोक कुमार की बेटी खुशबू (15) ने मंगलवार दोपहर घर में पंखे से फांसी लगा ली। पता चलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और फोरेंसिक टीम से नमूने लिए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि खुशबू 15 दिन से बीमार चल रही थी।
इसी कारण से वह तनाव में रहती थी। घर के सभी सदस्य सुबह 11 बजे खेत पर चले गए थे। वह अकेली थी, जब लौटकर आए तो उसका शव पंखे से लटकता मिला। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम ले लिए भेज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें