फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुर में गुरुवार की रात बदमाशों ने तीन घरों लूटपाट की। एक घर में आहट पाकर उठे वृद्ध किसान व उसके नाती को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव से एक बाइक व तमंचा बरामद किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव के विद्याराम के घर में छत के रास्ते बदमाश घुसे। विद्याराम ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ कर 20 हजार रुपये नगद व जेवर चोरी किए हैं। पत्नी नारायणी व पुत्र राजीव, शिवम कमरे में सो रहे थे। गांव की बिटोला देवी ने बताया कि चोरों ने उनके घर से भी चोरी की है। मकान बनवाने के लिए रखे 55 हजार रुपये व जेवर चोरी हो गए।
उधर, गांव के सुरेश चंद्र के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर के सभी दरवाजे बाहर से रस्सियों से बांध दिए। इसके बाद घर में रखी अलमारी, बक्सों के ताले तोड़ कर करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन

सुरेश के पुत्र नीरज ने बताया कि वह पत्नी ममता के साथ कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने उसके पिता व पुत्र के कमरे के साथ उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। आहट पाकर जब पिता सुरेश चंद्र व पुत्र सूर्यकांत उर्फ छोटू उठे तो दरवाजे बंद थे।
इसी बीच धक्का देने पर दरवाजा खुल गया पिता और पुत्र के कमरे से बाहर आते ही चोर भागने लगे। इस पर दोनों ने मुकाबला करना चाहा तो चोरों ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार व कोतवाली प्रभारी चोरी वाले घरों में छानबीन कर बदमाशों की तलाश में जुटे हैं।
सीओ ने बताया कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस को एक संदिग्ध हालात में बाइक खड़ी मिली। जबकि कुछ दूर पर एक तमंचा सड़क पर पड़ा मिला। वहीं सुरेश चंद्र के घर से पुलिस ने लोहे के राड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें