फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में दो पक्षों में चले ईट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। रुरुगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम साहपुर में पानी भरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

साहूपुर में बृजेश के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है। जिसमें अजय पाल पानी भरने गए तो बृजेश ने मना किया। इसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। इसमें सतीश (37), शिवम (20) घायल हो गए।
वहीं दूसरी ओर अजय पाल (45), सुमित (19), लवली पत्नी अजय पाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी बिधूना में भर्ती कराया। रुरुगंज चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया पानी के विवाद को लेकर दोनों पक्ष लड़ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें